Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

सेन्ट जोसेफ स्कूल में रक्तदान शिविर आयोजित



सेन्ट जोसेफ स्कूल में रक्तदान शिविर आयोजित
बस्ती, 29 जनवरी (रत्नेन्द्र पाण्डेय)। गणतंत्र दिवस के अवसर पर देश को समर्पित एक रक्तदान शिविर का आयोजन ’सेवा ब्लड सेन्टर’ के सहयोग से सेन्ट जोसेफ स्कूल, के प्रांगण में आयोजित किया गया। इसमें स्कूल की प्रधानाचार्या, अभिभावक व अध्यापकों ने रक्तदान कर देश के शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस रक्तदान शिविर में 22 लोगों ने रक्तदान किया जिसमें 16 लोगों ने पहली बार रक्तदान किया। 


आयुष वर्मा (अभिभावक), जितेन्द्र सलूजा (अभिभावक), उपेन्द्र सिंह, कान्ती शुक्ला, पूनम सिंह, पल्ल्वीं श्रीवास्तव, अनामिका, अकिंता मिश्रा, विक्रम यादव, सौरभ श्रीवास्तव, किरण ओझा, अर्चना श्रीवास्तव, रितू मेहरा, आशुतोष श्रीवास्तव, अंश श्रीवास्तव, उमेश (बस कंडक्टर) व स्कूल की प्रधानाचार्या एंजेलिना फिलिप ने स्वेच्छा से रक्तदान कर शिविर को सफल बनाया। जिसमें स्कूल के प्रबंधक श्री चार्ल्स फिलिप व ’सेवा ब्लड सेन्टर’ के प्रमुख श्री मनीष सिंह का विशेष योगदान रहा। अंत में कार्यक्रम के आयोजक श्री इकबाल सिंह ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सबको धन्यवाद दिया।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL

 

HOPE
LITTLE FLOWERS
MUNDERWAN

Bottom Ad