Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

Deoria News: 6 पुसिकर्मी लाइन हाजिर, 24 इधर से उधर



Deoria News:
6 पुसिकर्मी लाइन हाजिर, 24 इधर से उधर

यूपी डेस्कः देवरिया में एसपी संजीव सुमन ने लापरवाई बरतने के आरोप में एक उप निरीक्षक सहित छह पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है। इसके अलावा, 24 पुलिसकर्मियों के कार्य क्षेत्र में बदलाव करते हुए उनका तबादला भी किया गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक लाइन हाजिर किए गए पुलिसकर्मियों में तरकुलवा थाने के उप निरीक्षक शुभम कुमार सिंह शामिल हैं। इसी क्रम में कई अन्य पुलिसकर्मियों को सदर कोतवाली, भटनी, बरहज, सुरौली, भाटपार रानी और पुलिस लाइन सहित विभिन्न स्थानों पर नई तैनाती मिली है। एसपी संजीव सुमन ने सख्त निर्देश दिया है कि लापरवाही, भ्रष्टाचार और अनुशासनहीनता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


इनके साथ श्रीरामपुर थाने के कांस्टेबल अजीत यादव, रामपुर कारखाना थाने की महिला कांस्टेबल पुष्पा यादव, कमलपुर थाने के हेड कांस्टेबल शिवशंकर सिंह यादव, तरकुलवा थाने के कांस्टेबल दीपेश राय और खानपुर थाने के कांस्टेबल सैल रतन को भी लाइन हाजिर किया गया है। एसपी ने लॉ एंड ऑर्डर को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 24 पुलिसकर्मियों का तबादला किया है। इनमें बनकटा थाने के राघवेंद्र सिंह को मदनपुर, पुलिस लाइन के उप निरीक्षक शिवांग तोमर को साइबर थाना महुआडीह और महुआडीह के संतोष कुमार मौर्य को बनकटा भेजा गया है। डायल 112 में तैनात कांस्टेबल श्रीप्रकाश यादव को एसपी कार्यालय में वाचक बने हैं, सदर कोतवाली के रामसागर गुप्ता को बनकटा और तरकुलवा की महिला कांस्टेबल प्रियंका चौधरी को रामपुर कारखाना थाना कार्यालय स्थानांतरित किया गया है। 

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL

 

HOPE
LITTLE FLOWERS
MUNDERWAN

Bottom Ad