Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

Siidharth Nagar: सीएम आदित्यनाथ ने किया सिद्धार्थनगर महोत्सव का उद्घाटन, 151 करोड़ की परियोजनाओं का हुआ शिलान्यास



Siidharth Nagar: सीएम आदित्यनाथ ने किया सिद्धार्थनगर महोत्सव का उद्घाटन, 151 करोड़ की परियोजनाओं का हुआ शिलान्यास
सिद्धार्थ नगर, उ.प्र. (सतेन्द्र द्विवेदी) मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने तथागत गौतम बुद्ध की पावन धरती सिद्धार्थनगर में आयोजित पाँच दिवसीय सिद्धार्थनगर महोत्सव, 2026 के उद्घाटन अवसर पर जनपद के सर्वांगीण विकास को गति देने वाली 1051 करोड़ रूपये की महत्त्वाकांक्षी विकास परियोजनाओं का शिलान्यास कर महोत्सव का शुभारंभ किया।



अपने उद्बोधन में मुख्यमंत्री ने सिद्धार्थनगर के विशिष्ट काला नमक चावल की देश-विदेश में पहचान, उसके संरक्षण एवं किसानों की आय बढ़ाने पर विशेष बल दिया। साथ ही ‘विकसित भारत’ की संकल्पना को साकार करने हेतु गरीब कल्याण एवं रोजगार सृजन से जुड़ी योजनाओं के अंतर्गत कार्य दिवसों को 100 दिन से बढ़ाकर 125 दिन किए जाने की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया।


उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पर्यटन एवं कृषि के क्षेत्र में निरंतर विकास के माध्यम से सिद्धार्थनगर को आत्मनिर्भर एवं समृद्ध जनपद बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम एवं सेवायोजन तथा समन्वय विभाग के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय सहित जनपद के जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय जनता की उपस्थिति रही। यह आयोजन सिद्धार्थनगर के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक सशक्त एवं ऐतिहासिक कदम बताया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL

 

HOPE
LITTLE FLOWERS
MUNDERWAN

Bottom Ad