Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

National News: विमान क्रैश होने से डिप्टी सीएम अजित पवार समेत 5 की मौत, महाराष्ट्र में शोक



National News: विमान क्रैश होने से डिप्टी सीएम
अजित पवार समेत 
5 की मौत, महाराष्ट्र में शोक
नेशनल डेस्कः महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का चार्टर्ड प्लेन क्रैश होने से निधन हो गया है। ये हादसा बुधवार सुबह 8.45 बजे बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान हुआ। इस हादसे में पवार के सुरक्षाकर्मी, दो पायलट और एक महिला क्रू मेंबर समेत 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। अजित पवार 66 साल के थे। वे महाराष्ट्र पंचायत चुनाव के लिए जनसभा को संबोधित करने बारामती जा रहे थे। महाराष्ट्र एविएशन डिपार्टमेंट के मुताबिक पायलट ने सुबह 8.45 बजे बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग की कोशिश की थी, लेकिन रनवे साफ दिखाई नहीं दिया तो वह विमान को दोबारा ऊंचाई पर ले गया। 



पहली कोशिश नाकाम रहने के बाद बारामती के रनवे-11 पर दोबारा लैंडिंग की कोशिश की गई। इस दौरान विमान रनवे से फिसलकर क्रैश हो गया। और उसमें आग लग गई। लैंडिंग के दौरान पायलट द्वारा कोई इमरजेंसी सिग्नल नहीं दिये जाने की बात सामने आ रही है। उसने ’मेडे’ कॉल भी नहीं किया था। महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस बारामती भी पहुंच रहे हैं। उन्होंने आज स्कूलों की छुट्‌टी और 3 दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। 


पवार का अंतिम संस्कार बारामती में कल किए जाने की संभावना है। अजित के चाचा शरद पवार बारामती हॉस्पिटल पहुंच गए हैं, जहां सभी शव लाए गए हैं। इस बीच VSR वेंचर्स ने कहा है कि पायलट को 16 हजार घंटे का फ्लाइंग एक्सपीरियंस था। विमान की को-पायलट के पास 1500 घंटे का एक्सपीरियंस था। कंपनी ने दावा किया कि एयरक्राफ्ट में कोई तकनीकी खामी नहीं थी। अजित पवार की पार्टी NCP भाजपा-शिवसेना महाराष्ट्र की गठबंधन सरकार में शामिल है। उन्हें मिलाकर पार्टी के कुल 41 विधायक थे। वे खुद उप मुख्यमंत्री थे। उनके अलावा 7 कैबिनेट और 1 राज्य मंत्री हैं।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL

 

HOPE
LITTLE FLOWERS
MUNDERWAN

Bottom Ad