Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बस्ती मे मैरेजे हाल Marriage Hall के बाहर गोलियों की तड़तड़ाहट, जांच मे जुटी पुलिस

एकता मैरेज हाल के बाहर का दृश्य


बस्ती मे मैरेजे हाल के बाहर गोलियों की तड़तड़ाहट, जांच मे जुटी पुलिस
बस्ती, 25 फरवरी। शादी ब्याह का चल रहा था कार्यक्रम इसी बीच अचानक एकता मैरेज हाल बेइली के बाहर गोलियों की तड़तड़ाहट सुनाई दी। शादी समारोह मे अफरातफरी मच गई और लोग जान बचा कर भागते नजर आए लोग। ईट के बकाए को लेकर दो ठेकेदारों के बीच पैसे की लेनदेन के विवाद में चार राउंड गोली चलने का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। 


कलवारी थाना अन्तर्गत शिखर सिंह पुत्र कौशलेंद्र प्रताप सिंह ग्राम बेईली ने दिए प्रार्थना पत्र में कहा नवनीत, विनीत पुत्रगण चंद्रशेखर उपाध्याय जुबेर अहमद पुत्र अज्ञात व एक अन्य अज्ञात निवासी नगर थानान्तर्गत के गाड़ी संख्या यूपी 51 एएक्स 5055 एक्सयूवी, व एक अन्य कार से आए। अवैध असलहे से 4 राउंड हमला किए जिससे वहां पर अफरा तफरी मच गई। सूचना पर कलवारी थाना अध्यक्ष गजेंद्र प्रताप सिंह मय फोर्स पहुंच कर सी सी कैमरे के आधार पर पूछताछ करते हुए मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त को पकड़ने का प्रयास कर रहे है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई साथ जनपद की कानून व्यवस्था पर भी उंगलियां उठ रही हैं।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL

 

HOPE
LITTLE FLOWERS
MUNDERWAN

Bottom Ad