Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

Basti: गैर इरादतन हत्या मामले मे बाल अपचारी समेत दो गिरफ्तार





Basti: गैर इरादतन हत्या मामले मे बाल अपचारी समेत दो गिरफ्तार
बस्ती, 19 फरवरी। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के मामले मे दो वांछित आरोपियों को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। इन्हे थाना क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरहा गायघाट परिसर से की गई। आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड और बांस की लकड़ी बरामद की गई है। घटना मामला 17 फरवरी शाम करीब 7 बजे की है। टेंगरिया राजा गांव में बच्चों के बीच हुए विवाद मे मारपीट हुई थी जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। 


मृतक शिवपूजन की पत्नी मालती देवी, निवासी टेंगरिया राजा, की तहरीर पर 18 फरवरी, को बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह के आदेश और अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत तथा क्षेत्राधिकारी कलवारी संजय सिंह के निर्देशन में थानाध्यक्ष गजेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने आज आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में संगीता पत्नी मलखान राजभर और एक बाल अपचारी शामिल हैं।


Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL

 

HOPE
LITTLE FLOWERS
MUNDERWAN

Bottom Ad