Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

डिप्टी सीएम ने बटुकों को घर बुलाकर लिया आशीर्वाद, डैमेज कन्ट्रोल या तल्खियां ज़मीन पर..Shankaracharya Cntroversy



डिप्टी सीएम ने बटुकों को घर बुलाकर लिया आशीर्वाद, डैमेज कन्ट्रोल या तल्खियां ज़मीन पर..
Shankaracharya Cntroversy
यूपी डेस्कः बटुकों के सम्मान में.. #बृजेश पाठक मैदान में। सोशल मीडिया पर यह ट्रेंड कर रहा है। दरअसल अपमानित और नाराज ब्राह्मणों को मनाने के लिए डिप्टी सीएम बृजेश पाठक खुलकर सामने आ गए हैं। लखनऊ में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बटुकों की पूजा की। 101 बटुकों को घर बुलाया। पत्नी नम्रता के साथ उनको तिलक लगाया। हाथ जोड़कर प्रणाम किया। उन पर फूल बरसाए। 



इस दौरान बटुकों ने वैदिक मंत्रोच्चार किया। काशी में बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेई भी बोले-चोटी खींचना महापाप है। #रीता बहुगुणा जोशी ने कहा अब शंकराचार्य को भी मान जाना चाहिए। इससे पहले डिप्टी सीएम ने कहा था बटुकों की चोटी खींचने वालों पर महापाप लगेगा.। कुछ लोग ये भी कह रहे हैं कि शंकराचार्य के अपमान से जो डैमेज हुआ है उसे कन्ट्रोल करने के लिए डिप्टी सीएम को ऊपर से निर्देश मिले हैं। 


केशव मौर्य ने शंकराचार्य को पहले ही भगवान बता चुके हैं। हालांकि, शंकराचार्य मुद्दे को लेकर सरकार में ही दो धड़े बन गए हैं। बृजेश पाठक बटुकों को घर बुलाकर भोजन करा रहे हैं.. टीका लगाकर अंग वस्त्रम पहना रहे हैं.. उनसे आशीर्वाद ले रहे हैं। इसके तुरन्त बाद खबर है कि इन दोनो नेताओं ने मोहन भागवत से मुलाकात की है। संदेश साफ है, तल्खियां हैं.. खटपट है और सभी को डैमेज का अहसास हो चुका है। सोशल मीडिया पर अब इस प्रकार की टिप्पणियां आने लगी हैं कि जरा भी आत्मसम्मान बंचा हो तो सत्ता को लात मारकर मठ वापस चला जाना चाहिये। फिलहाल यूपी में एक बड़े राजनीति घटनाक्रम के कयास लगाये जा रहे हैं।


Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL

 

HOPE
LITTLE FLOWERS
MUNDERWAN

Bottom Ad