Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

Basti: वामा सारथी की ओर से पुलिस लाइन परिसर में चला सफाई अभियान



Basti: वामा सारथी की ओर से
पुलिस लाइन परिसर में चला सफाई अभियान

बस्ती, 27 फरवरी। पुलिस अधीक्षक की पत्नी वामा सारथी अध्यक्षा के निर्देशन में पुलिस लाइन परिसर में “साफ-सफाई अभियान“ के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के तहत पुलिस परिवारों के कल्याण एवं परिसर की सुंदरता-स्वच्छता को बनाए रखने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। 


इसी क्रम में आज वामा सारथी की अध्यक्षा के कुशल निर्देशन में व्यापक स्तर पर सफाई कार्य कराया गया। इस अभियान में क्षेत्राधिकारी लाइन तथा प्रतिसार निरीक्षक बस्ती सहित पुलिस लाइन के अन्य अधिकारी, कर्मचारी, रिक्रुट आरक्षी एवं वामा सारथी सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने बढ़-चढ़कर श्रमदान किया तथा परिसर के विभिन्न हिस्सों में सफाई, कूड़ा-कचरा हटाने, पौधों की देखभाल एवं सुन्दरीकरण का कार्य पूरा किया। यह अभियान स्वच्छ भारत मिशन की भावना के अनुरूप आयोजित किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य पुलिस परिसर को स्वच्छ, सुंदर, स्वास्थ्यवर्धक एवं अनुशासित बनाना है। इससे पुलिसकर्मियों एवं उनके परिवारों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ ही टीमवर्क एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को भी मजबूती मिलती है। 

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL

 

HOPE
LITTLE FLOWERS
MUNDERWAN

Bottom Ad