Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

काशी मे स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, आपत्तिजनक हालत मे मिले युवक युवतियां



काशी मे स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़,
आपत्तिजनक हालत मे मिले युवक युवतियां

यूपी डेस्कः
काशी में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार के काले कारोबार का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। राजातालाब इलाके के कचनार में ऑरा हेवन नाम से चल रहे एक स्पा सेंटर पर पुलिस और एसओजी टीम ने छापा मारा, तो अंदर का नजारा देख अधिकारी भी शरमा गये। स्पा सेंटर के भीतर जब राजातालाब पुलिस दाखिल हुई, तो वहां छोटे-छोटे केबिन बने हुए थे। 


इन केबिनों में रंगीन लाइटें जगमगा रही थीं और माहौल को पूरी तरह ’रंगीन’ बनाया गया था। तलाशी के दौरान पुलिस को मौके से भारी मात्रा में यूज्ड और अनयूज्ड कंडोम और कई अन्य आपत्तिजनक सामग्रियां बरामद हुईं, जो जिस्मफरोशी के धंधे की गवाही दे रही थीं। पुलिस की अचानक दस्तक से स्पा सेंटर के भीतर हड़कंप मच गया। अंधेरे और भीड़ का फायदा उठाकर सेंटर का संचालक अनिल कुमार मौके से फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से 3 युवतियों और 2 युवकों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए दोनों युवक पास के ही मिर्जामुराद इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं।


पुलिस जांच में सामने आया है कि जिस बिल्डिंग में यह धंधा चल रहा था, वह मनोज गुप्ता की है। इसे करीब दो महीने पहले जौनपुर के रहने वाले अनिल कुमार ने किराए पर लिया था। अनिल ने स्पा सेंटर के नाम पर यहां देह व्यापार का नेटवर्क फैला रखा था। मौके पर साक्ष्यों की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया ताकि वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए जा सकें। एसीपी राजातालाब अजय श्रीवास्तव ने इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए कहा कि वाराणसी में स्पा सेंटरों की आड़ में अनैतिक कार्यों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। फरार संचालक अनिल कुमार की तलाश में दबिश दी जा रही है और सभी आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत कठोर कानूनी कार्रवाई की जायेगी।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad