दुबौलिया थाना क्षेत्र मे तेज रफ्तार डीसीएम ने युवक को रौंदा, मौत
बस्ती, 03 मार्च। दुबौलिया थाना क्षेत्र मे राम-जानकी मार्ग पर कुदरही गांव के पास मंगलवार दोपहर एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। उसकी पहचान कुदरही गांव निवासी गंगा सिंह के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि दुबौलिया की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार डीसीएम ने गंगा सिंह को टक्कर मार दी। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष जीवन तिवारी ने बताया कि वाहन और परिचालक कब्जे मे है, चालक भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जायेगा।
Basti : दुबौलिया थाना क्षेत्र मे तेज रफ्तार डीसीएम ने युवक को रौंदा, मौत
March 03, 2026
0
Tags
















Post a Comment
0 Comments