Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बी डी ग्लोबल (B.D. Gloabl) स्कूल अक्सडा मे फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता मे नन्हे कलाकारों किया उत्कृष्ट प्रदर्शन


 

बी डी ग्लोबल सीनियर सेकेंडरी स्कूल अक्सडा
मे फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता मे नन्हे कलाकारों किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

बस्ती, 02 मार्च। बी डी ग्लोबल सीनियर सेकेंडरी स्कूल अक्सडा मे वार्षिक फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में स्कूल के नन्हें कलाकारों ने अपनी कल्पनाशक्ति, आत्मविश्वास और रचनात्मकता का अद्भुत प्रदर्शन किया। स्कूल के डयरेक्टर इंजी. श्यामलाल चौधरी ने अपने सम्बोधन में कहा कि फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता केवल वेशभूषा का प्रदर्शन नहीं है, बल्कि यह प्रतिभा, साहस और अभिव्यक्ति का उत्सव है। 



हर प्रतिभागी पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ मंच पर आया, अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और उस पल आनंद का लिया। इंजी. चौधरी ने कहा जीतना महत्वपूर्ण है, पर उससे भी अधिक महत्वपूर्ण है सीखना, मुस्कुराना और आगे बढ़ना। यहां पाठ्यक्रम से जुड़ी जानकारियों के साथ साथ शिक्षणेत्तर गतिविधियां आयोजित कर छात्र छात्राओं के बहुमुखी विकास का वातावरण तैयार किया जाता है। उन्होने स्कूल के छात्र छात्राओं को शुभकामनायें देते हुये उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर शिक्षक, शिक्षिकायें व छात्र छात्रायें मौजूद रहीं।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad