दहेज हत्या मामले मे गोल्हौरा पुलिस ने पति, ससुर को गिरफ्तार किया
मीडिया दस्तक, सिद्धार्थनगर (अवधेश मिश्र) गोल्हौरा थाना क्षेत्र के जोगीकुंड गांव में हुई संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत के मामले में स्थानीय पुलिस बीएनएस व डी0पी0 एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही थी। सोमवार को सेहरी चौराहे से मृतका के पति अजय कुमार व ससुर रामपाल को गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष रामदेव ने बताया कि मुखबिर को सूचना पर सेहरी चौराहे से अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उन्हे न्यायालय भेजा गया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उप निरीक्षक सुरेंद्र यादव, कान्स्टेबल अमरेन्द्र कुशवाहा कान्स्टेबल मुकेश प्रजापति शामिल हैं। विवाहिता की मौत के बाद उसके मायके वालों ने देहज हत्या का आरोप लगाया था।
दहेज हत्या (Dowry death) मामले मे गोल्हौरा पुलिस ने पति, ससुर को गिरफ्तार किया
March 02, 2026
0
Tags











Post a Comment
0 Comments