Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

Bijnor: इण्टर की परीक्षा देने गईं 6 छात्रायें लापता



बिजनौर मे इण्टर की परीक्षा देने गईं 6 छात्रायें लापता
बिजनौर, उ.प्र. (फैसल खान) के चांदपुर नगर में इंटरमीडिएट की परीक्षा देने गईं छह छात्राएं लापता हो गई हैं। घटना को लेकर जिले मे कोहराम मचा है। परीक्षा के बाद गुरुवार देर शाम तक घर छात्रायें घर नही पहुंची तो स्थानीय थाने में सूचना दी गई। छात्रायें गुरुवार को इंटरमीडिएट की संस्कृत विषय की परीक्षा देने वैदिक इन्टर कालेज चांदपुर गईं थीं। 


लापता हुई छात्राओं में रौनिका गांव की 17 वर्षीय वर्षीय वर्णिका व रिंकी, सरायरफी की दो लड़कियां 17 वर्षीय मानसी, वैष्णवी एवं अन्त्रा चन्द्रा तथा चांदपुर की 19 वर्षीय लक्ष्मी शामिल हैं। पुलिस को दी गई तहरीर मे परिजनों ने बताया कि लड़कियों की परीक्षा 5.15 बजे समाप्त हुई लेकिन वे घर नही लौटीं। सगे सम्बन्धियों में हर जगह लड़कियों के बारे मे पता किया लेकिन कोई जानकारी हासिल नही हुई। एक साथ छह छात्राओं के गायब होने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। रात करीब 10 बजे, सभी छात्राओं के परिजन चांदपुर थाने पहुंचे और पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर छात्राओं की तलाश शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक चांदपुर अमित कुमार ने एफआईआर दर्ज होने की पुष्टि की और कहा कि बरामदगी के लिए टीमें लगाई गई है।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad