इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय
इग्नू की सत्रांत परीक्षायें 01 जून से
बस्ती, 23 मई। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय इग्नू की जून 2026 की सत्रांत परीक्षाएं 1 जून से दो पालियों प्रथम पाली प्रातः 10 से अपरान्ह 1 बजे तक, द्वितीय पाली अपरान्ह 2 से सायं 5 बजे तक आयोजित की जाएंगी। क्षेत्रीय केन्द्र, लखनऊ के वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक एवं प्रमुख डा अनिल कुमार मिश्र ने बताया कि यह परीक्षाएं क्षेत्रीय केन्द्र के अन्तर्गत आने वाले 32 जिलों के छात्र छात्राओं के लिए 19 परीक्षा केन्द्र पर आयोजित की जाएगी।
यह परीक्षाएं 2701 श्री जय नारायण पीजी कॉलेज लखनऊ, 2704 बरेली कॉलेज बरेली, 2712 बिपिन बिहारी कॉलेज झांसी, 2720 लखनऊ क्रिश्चियन डिग्री कॉलेज लखनऊ, 2727 एपीएन पीजी कॉलेज बस्ती, 2729 डीएन पीजी कॉलेज फतेहगढ़, 2747 फिरोज गांधी कॉलेज रायबरेली, 2781 एमएलके पीजी कॉलेज बलरामपुर, 27103 स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज शाहजहांपुर, 27126 सीएसएन पीजी कालेज हरदोई, 27129 आरएमपी पीजी कॉलेज, सीतापुर 27131 सीजीएन पीजी कालेज गोला गोकर्णनाथ, 27188 दयानंद वैदिक कॉलेज उरई जालौन, 27197 ब्रह्मानन्द कॉलेज कानपुर नगर,
27211 राम स्वरूप ग्रामोद्योग पीजी कॉलेज कानपुर देहात, 27216 गोस्वामी तुलसीदास राजकीय पीजी कालेज चित्रकूट, 27218 डा राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या, 48036 आरआर पीजी कॉलेज अमेठी व 2755 डी मॉडल जेल लखनऊ में आयोजित की जाएगी। डा मिश्रा ने यह भी बताया कि परीक्षा केन्द्रों पर विकलांगता संबंधी दिशा निर्देशों का पालन भी किया जाएगा, ताकि विकलांग परीक्षार्थियों को नियमानुसार सुविधा प्रदान की जा सके।
इग्नू के द्वारा परीक्षार्थियों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है, जिसे परीक्षार्थी समर्थ पोर्टल के लिंक पर डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षार्थियों को एडमिट कार्ड और परिचय पत्र के साथ ही परीक्षा केन्द्र पर प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षा केन्द्र में किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाना पूर्णतया प्रतिबंधित है। यह जानकारी स्थानीय एपीएन पीजी कालेज बस्ती, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय इग्नू अध्ययन केंद्र 2727 के समन्वयक प्रो सुरेंद्र प्रताप सिंह ने दी है।











Post a Comment
0 Comments