Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

उन्नाव मे डबल डेकर बस डिवाइडर से टकराई, दरोगा समेत 6 की मौत



उन्नाव मे डबल डेकर बस
डिवाइडर से टकराई, दरोगा समेत 6 की मौत

यूपी डेस्कः
उन्नाव जिले के औरास क्षेत्र में मंगलवार तड़के लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर दिल्ली से बिहार जा रही डबल डेकर एसी बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे मे बस मे सवार एक दरोगा समेत छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, तथा तीन अन्य पुलिसकर्मियों सहित 21 लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे को सज्ञान लेते हुये दुख व्यक्त किया है। 


पुलिस सूत्रों के अनुसार हादसा औरास थाना क्षेत्र में एक्सप्रेस-वे पर निभा खेड़ा गांव के पास सुबह करीब सवा पांच बजे हुआ। बस में लगभग 50 यात्री सवार थे। बताया जा रहा है चालक को झपकी आने के कारण हादसा हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस तेज रफ्तार में थी और अचानक डिवाइडर से टकराकर पलट गई। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद बस रेलिंग पर लटक गई, जिससे कई यात्री खिड़कियों से नीचे जा गिरे। औरास स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के प्रभारी डॉक्टर अनूप कुमार तिवारी ने बताया कि दुर्घटना के बाद कुल 28 घायलों और मृतकों को अस्पताल लाया गया, जिनमें छह लोगों को मृत घोषित किया गया। 


21 गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया, जबकि एक महिला को उपचार के बाद घर भेज दिया गया। मृतकों में पुलिस दारोगा रवि चरण राम (लगभग 50 वर्ष), गोरखपुर निवासी सुरेश कुमार जायसवाल (40), विदेशी गुप्ता (45), बस्ती निवासी विजय कुमार (24) और दो अज्ञात लोग शामिल हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे का संज्ञान लेते हुए इसमें हुई लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। राज्य सरकार द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री ने मृतकों के शोक संतप्त परिजन के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए अधिकारियों को राहत कार्य करने के तथा घायलों का समुचित इलाज करवाने के आदेश दिए हैं। बयान के अनुसार मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजन को उचित मुआवजा देने के आदेश भी दिए हैं। 

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad