Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

पप्पू मूर्तिकार को जान माल का खतरा, मुकदमे मे सुलह के लिये बार बार हमला कर रहे दबंग



पप्पू मूर्तिकार को जान माल का खतरा,
मुकदमे मे सुलह के लिये बार बार हमला कर रहे दबंग

बस्ती, 26 मई।
जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के साहूपार निवासी पप्पू मूर्तिकार पुत्र रामप्रकाश के परिवार पर मुकदमे मे सुलह हेतु दबाव बनाने के लिये दबंग बार बार हमला कर रहे हैं, लेकिन पुलिस तमायाबीन बनी है। पीड़ित पप्पू मूर्तिकार का कहना है कि उसके और परिवार के किसी सदस्य के साथ कोई घटना होती है तो आरोपी के साथ साथ पुलिस भी जिम्मेदार होगी।



पीड़ित का कहना है कि वह बडेवन मे अपना परिवार लेकर किराये के मकान मे रहता है। पूर्व मे बच्चों के बीच साइकिल चलाने को लेकर हुये विवाद मे पड़ोस मे रह रहे मुकेश बिहारी, हसीना ने उसके सिर मे मुक्कों और घूसों से मारकर अवेत कर दिया था। पत्नी को मारने दौड़े तो उसने कमरा बंद कर अपनी जांन बंचाई। यह घटना 03 अप्रैल 2026 की है जिस संदर्भ मे कोतवाली मे एफआईआर संख्या 163 दर्ज है। 


इसी मुकदमे मे सुलह करने हेतु दबाव बनाने के लिये रोहित पुत्र लम्बू ने 10 मई को छोटे बेटे शिवम पर पटक पटक कर मारा, कई दिनों तक वह उठ नही पाया। अभी भी दर्द से कराहता है। इसी दिन रात लम्बू की पत्नी ने फोन करके 8 -10 लोगों को बुलवा लिया। जबरदस्ती दरवाजा खुलवाकर परिवार को मारने पीटने लगे, डायल 112 पर सूचना दी गई। पुलिस आई दोनो पक्षों को समझा बुझाकर चली गई। कोई कार्यवाही नही हुई। दबंगों का कहर अभी भी जारी है। पीड़ित के मुताबिक ताजा घटना 18 मई की है। 


लम्बू, मुकेश बिहारी ने मोहल्ले की गली मे दौड़ाकर बुरी तरी मारा पीटा। उसके हाथ मे फ्रैक्चर हो गया। बड़ेवन पुलिस चोकी पर शिकायत किया, लेकिन पुलिस ने गंभीरता से नही लिया। एसपी, डीएम से भी मिलकर न्याय और सुरक्षा की मांग की। लेकिन कार्यवाही सिफर रही। आज 26 मई को पप्पू मूर्तिकार ने डीआईजी से मिलकर सम्पूर्ण मामले से अगवत कराते हुये न्याय व सुरक्षा की मांग की। मामले मे पुलिस की संवेदनहीनता और लापरवाही दृष्टिगत होती है। पूर्व मे दर्ज मुकदमे मे सुलह का दबाव बनाने हेतु एक परिवार को बार बार निशाने पर लिया जा रहा है। पुलिस ने गंभीरता नही दिखाई तो किसी अप्रिय घटना की संभावना बनी रहेगी।


Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad