Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

अन्तर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर मेडिकल सेल्स रिप्रेजेन्टेटिव एसोसिएशन ने किया रक्तदान



अन्तर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर मेडिकल
सेल्स रिप्रेजेन्टेटिव एसोसिएशन ने किया रक्तदान

बस्ती, 02 मई।
अन्तर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर शुक्रवार को मेडिकल सेल्स रिप्रेजेन्टेटिव एसोसिएशन द्वारा श्रमिकों की याद में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। एसोसिएशन अध्यक्ष राकेश कुमार उपाध्याय ने बताया कि पचपेडिया रोड स्थित बस्ती चैरिटेबल ब्लड बैंक पर एसोसिएशन से जुड़े 19 लोगों ने रक्तदान दिया। मुख्य अतिथि उप श्रमायुक्त रचना केशरवानी ने कहा कि एसोसिएशन की पहल सराहनीय है। 


रक्तदान के द्वारा हम दूसरों के जान बचाने का माध्यम बनते है। डा. प्रवीन और एसोसिएशन के सचिव रंजीत श्रीवास्तव ने कहा कि श्रमिक दिवस पर रक्तदान करके सकारात्मक संदेश दिया गया है। बस्ती चैरिटेबल ब्लड बैंक पर एसोसिएशन द्वारा रक्तदान करने वालांं को प्रमाण-पत्र  देकर उत्साहवर्धन किया गया। रक्तदान करने वालों  में मेडिकल सेल्स रिप्रेजेन्टेटिव एसोसिएशन के राकेश कुमार उपाध्याय, उमंग शुक्ल, हरिओम चौधरी, सुनील कुमार राय, चंदन  चौधरी, दुर्गेश दूबे, शानू कुमार, मनीष श्रीवास्तव, कयामुद्दीन, मुकुन्द मिश्र, शिवशंकर पाण्डेय, दीपक श्रीवास्व, अमित पाण्डेय, हिमांशु अस्थाना, अनिल उपाध्याय, सुनील श्रीवास्तव, मो. वसीम, पंकज पाण्डेय आदि शामिल रहे। 

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad