Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

राज्यमंत्री ने पत्रकार वार्ता मे निकाली भड़ास, विपक्ष को बताया महिला विरोधी



राज्यमंत्री ने पत्रकार वार्ता मे निकाली भड़ास,
विपक्ष को बताया महिला विरोधी

सिद्धार्थ नगर (सत्येंद्र द्विवेदी)
आज भारतीय जनता पार्टी सिद्धार्थनगर के कार्यालय पर जिला अध्यक्ष दीपक मौर्या की अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी द्वारा नारी शक्ति बंधन अधिनियम पर प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। राज्य मंत्री ग्राम विकास विभाग श्री मती विजयलक्ष्मी गौतम मुख्य वक्ता रहीं। उन्होंने कहा कि 16 और 17 अप्रैल को संसद में महत्वपूर्ण विधेयकों का विरोधकर कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, टीएमसी और डीएमके ने देश की आधी आबादी के साथ विश्वासघात किया है।


विपक्ष ने महिला-विरोधी मानसिकता को पूरीतरह उजागर कर दिया है। राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री ने स्पष्ट कहा कि नीति -निर्माण में महिलाओं को भागीदारी देना कोई उपकार नहीं, बल्कि उनका स्वाभाविक अधिकार है और महिलाओं को उनका अधिकार दिलाने हेतु भारतीय जनता पार्टी महिला विरोधी ताकतों के खिलाफ दृढ़ता से लड़ाई लड़ेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उनके सहयोगियों ने दशकों तक महिलाओं को संसद और विधानसभाओं से दूर रखने की साजिश की। उनको डर है कि यदि महिलाओं को उनके ऐतिहासिक अधिकार मिल गए तो उनकी बची खुशी राजनीतिक जमीन भी खिसक जाएगी। इस अवसर पर नारी शक्ति बंदन अभियान के प्रमुख संयोजक आशीष शुक्ला, महामंत्री फतेह बहादुर सिंह, पवन मिश्रा, फूलचंद जायसवाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती साधना चौधरी, डॉ सीमा मिश्रा, नगर पंचायत अध्यक्ष शोहरतगढ़ उमा अग्रवाल, जिला महामंत्री महिला मोर्चा अनुपमा सिंह, सरोज शुक्ला, पूनम जायसवाल, विनीता चतुर्वेदी, प्रतिमा वर्मा आदि की उपस्थिति रही।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad