Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

घरेलू कलह के चलते गर्भवती महिला ने लगाई फांसी



घरेलू कलह के चलते गर्भवती महिला ने लगाई फांसी
नगर बाजार बस्ती।
एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां 28 वर्षीय गर्भवती महिला ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है और परिवार में कोहराम मच गया है। जानकारी के अनुसार नगर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत नगर बाजार के टेमा वार्ड में अजय की पत्नी साधना (28) का किसी बात को लेकर घर में विवाद हो गया था। 


बताया जा रहा है कि इसी तनाव के चलते शनिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे उसने घर के अंदर फंदे से लटककर जान दे दी। घटना की जानकारी होते ही स्वजन आनन-फानन में उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरवटिया बाबू पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad