Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

खेलते खेलते कुएं मे गिरा 13 साल का किशोर, मौत

खेलते खेलते कुएं मे गिरा 13 साल का किशोर, मौत
बिजनौर, ब्यूरो (फैसल खान)
नहटौर मे कुएं मे गिरने से 13 साल के बालक की मौत हो गई। मोहल्ला नौथा निवासी धर्मेन्द्र सिंह का 13 साल का बेटा राम औतार उर्फ वंश अपनी मां के साथ खेत पर गया था। मां काम मे व्यस्त थी और बेटा टहलते हुये बाग मे चला गया। खेलते समय वह अनजाने मे कुएं मे जा गिरा। 


कुएं मे जहरीली गैस होने के कारण रेस्क्यू करने मे ज्यादा समय लग गया जिससे उसकी जान नही बचाई जा सकी। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया।नायब तहसीलदार, क्षेत्रीय लेखपाल और कोतवाल सूचना मिलते ही मौके पर पहुचे। अधिकारियों ने शीघ्र ही मुआवजा राशि दिलाने का भरोसा दिलाया।



Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad