Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बिजनौर मे चाकू मारकर युवक को उतारा मौत के घाट

बिजनौर मे चाकू मारकर युवक को उतारा मौत के घाट
बिजनौर, ब्यूरो (फैसल खान)
मंडावर थाना क्षेत्र के कोहरपुर गांव में रविवार सुबह करीब 9 बजे मामूली विवाद के चलते एक युवक की चाकू घोंप कर दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की पहचान कोहरपुर गांव निवासी 19 वर्षीय बिट्टू पुत्र चरन के रूप में हुई है। 


घटना उस वक्त हुई जब बिट्टू अपने एक साथी के साथ गांव की दुकान पर कोल्ड ड्रिंक पीने जा रहा था। इसी दौरान गांव के ही सुरेंद्र ने अपने बेटों के साथ मिलकर बिट्टू के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। आरोप है कि सुरेंद्र ने चाकू से वार कर बिट्टू की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना पाकर सीओ सिटी अभय पांडे, मंडावर थाना अध्यक्ष संजय तोमर, पुलिस बल और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक बिट्टू अपने माता-पिता के पांच बेटों और एक बेटी में दूसरे नंबर का था। 



Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad