Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

शिव मंदिर मे प्राण प्रतिष्ठा 20 जून को



शिव मंदिर मे प्राण प्रतिष्ठा 20 जून को
बस्ती, 16 जून।
बेलवाडाड़ी मोहल्ले मे नवनिर्मित शिव मंदिर मे प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम 20 जून दिन शनिवार को होगा। इस अवसर पर विविध आयोजन होंगे। श्रद्धालु इसकी तैयारियों मे जुटे हैं। आकर्ष श्रीवास्तव ने बताया कि शिव मंदिर बनने से मोहल्ले के श्रद्धालुओं को विशेष सुविधा होगी और वे परिवार के साथ दर्शन लाभ प्राप्त कर सकेंगे। मंदिर मे नियमित पूजा अर्चना और देखभाल की व्यवस्था सुनिश्चित की जा चुकी है। 


उन्होने श्रद्धालुओं से दिन मे 11 बजे पहुंचकर पुण्य फल प्राप्त करने का आग्रह किया है। प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम पुरोहित आचार्य जयप्रकाश उपाध्याय के द्वारा सम्पन्न कराया जायेगा। आयुष श्रीवास्तव, अंशुल श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव कक्कू, पंकज श्रीवास्तव, मुकेश श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, सदर ब्लॉक प्रमुख राकेश श्रीवास्तव, सभासद जगदीप श्रीवास्तव बुल्लाहे सहित अन्य मोहल्लेवासियों का सराहनीय योगदान रहा है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad