Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

24 घण्टे से लापता युवक का शव बभनान मे मिला

24 घण्टे से लापता युवक का शव बभनान मे मिला
बस्ती, 25 जून।
24 घण्टे से लापता 21 वर्षीय युवक सत्यम सिंह पुत्र इन्द्रसेन सिंह का शव संदिग्ध परिस्थितियों में गुरुवार सुबह करीब पांच बजे बभनान नगर पंचायत के वार्ड नंबर-1 स्थित अंबेडकर नगर में बरामद हुआ। सत्यम गौर थाना क्षेत्र के महुआडाबर गांव का रहने वाला था। वे बुधवार सुबह करीब छह बजे अपने घर से निकले थे। 


देर शाम तक घर न लौटने पर परिवार ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन उलके बारे मे कोई जानकारी नही मिली। गुरुवार सुबह उन्हें अंबेडकर नगर में शव मिलने की सूचना मिली। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष गौर अतुल कुमार अंजान, चौकी प्रभारी बभनान अजय नाथ सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया कि रिपोर्ट आने पर मौत की असली वजह पता चलेगी तदनुसार विधिक कार्यवाही अमल मे लाई जायेगी। 

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad