Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

तकिये से दबाकर पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट

तकिये से दबाकर पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट
बिजनौर, उ.प्र. (फैसल खान)
 चांदपुर थाना क्षेत्र के गांव नाइपुरा गांव में बुधवार रात एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने उसकी पत्नी पर तकिये से मुंह दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि प्रेम सम्बन्धों का विरोध करने पर पत्नी ने वारदात को अंजाम दिया। पोरूटमार्टम रिपोर्ट मे युवक के सिर और पैरों में चोट के निशान मिले हैं। 


महिला का पति के सगे भांजे से प्रेम सम्बन्ध था। दोनो की शादी सात साल पहले हुई थी। दोनो से 5 वर्षीय बेटा हिमांशु और तीन साल की सुनैना है। पांच साल के बेटे हिमांशु ने पुलिस के सामने की मां की करतूत बयां की। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का आरोप है कि कुंवरपाल सैन (26) पुत्र लल्लू सिंह की पत्नी कामेंद्री ने उसके मुंह पर तकिया रखकर उसकी हत्या कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्राधिकारी देश दीपक ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर प्रेमी की तलाश की जा रही है।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad