Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

अन्तर्जनपदीय ठगों के गिरोह का भंडाफोड़, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार



अन्तर्जनपदीय ठगों के गिरोह का
भंडाफोड़, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

बस्ती, 03 जून।
कलवारी पुलिस तथा स्वाट व सर्विलांस टीमों के संयुक्त प्रयास से पुरानी बस्ती थाना अन्तर्गत हुई ठगी का अनावरण करते हुए 03 अन्तर्जनपदीय ठगों को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से ठीगी के तीन लाख रूपया नगदी, पीली धातु (नकली सोना) का मटर दाना की लारी 03.092 कि0ग्रा0 बरामद किया गया।



उपरोक्त संदर्भ मे पुरानी बस्ती थाने पर मुकदमा संख्या 104/2026 दर्ज है। गिरफ्तार तीनो अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान गौतमबुद्ध नगर के शंकर सोलंकी पुत्र किशन सोलंकी उम्र 28 वर्ष निवासी चिपयाना बुजुर्ग थाना विसरख, मीरा सोलंकी पत्नी देवी दयाल सोलंकी उम्र 46 वर्ष तथा धाबु देवी पत्नी स्व0 ओमकार सोलंकी उम्र 65 वर्ष निवासी लालकुआ, छिपियाना फाटक, पंचविहार कालोनी के रूप मे हुई। प्रभारी निरीक्षक थाना कलवारी संतोष कुमार, वरिष्ठ उप निरीक्षक पंकज कुमार पाण्डेय, उप निरीक्षक शेषनाथ यादव प्रभारी स्वाट, सर्विलांस सेल, उप निरीक्षक विजयी यादव थाना कलवारी का योगदान रहा।


अभियुक्तों की सुनिये

पुलिस की पूछताछ मे जानकारी मिली कि अभियुक्त अपने साथ नकली सोना और चांदी लेकर चलते हैं तथा कुछ असली सोना,चांदी भी अपने साथ रखते हैं। जिसे दिखाकर लोगों को झांसा देते हैं और मौंका देखकर लोगों को नकली सोना सस्ते दामों में लालच देकर बेचकर ठग लेते है। लोगों को हम लोगों पर शक न हो इसलिये महिलाओं को भी साथ रखतें है। महिलायें सोने और चांदी के आभुषण सस्ते दामों में आसानी से खरीद लेती है और किसी को शक भी नही होता है।


Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad