Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

पत्रकार से दिनदहाड़े हुई 29 हजार की लूट

पत्रकार से दिनदहाड़े हुई 29 हजार की लूट
सिद्धार्थ नगर, ब्यूरो (अवधेश मिश्र)
जिला मुख्यालय पर दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने एक पत्रकार को निशाना बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। शास्त्री नगर निवासी पत्रकार आसिफ इकबाल से अशोक मार्ग स्थित बुद्धा पार्क के पास 29 हजार रुपये लूट लिए गए। इकबाल शुक्रवार दोपहर करीब 2ः30 बजे अपने साथी के साथ मोटरसाइकिल से साड़ी तिराहे की ओर जा रहे थे। 


इसी बीच बुद्धा पार्क के पास पीछे से आए दो बाइक सवार बदमाशों ने उनकी बाइक रोक ली। आरोप है कि बदमाशों ने असलहे के बल पर जेब में रखे 29 हजार रुपये छीन लिए और धक्का देकर बाइक गिरा दी। इसके बाद दोनों फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित पत्रकार ने सदर थाने पहुंचकर लिखित तहरीर दी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। सूचना पर सदर थाना पुलिस के साथ एसओजी टीम भी मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से पत्रकारों में आक्रोश है। पत्रकार संगठनों ने जल्द बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग की है। सदर कोतवाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बदमाशों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए टीमें लगा दी गई हैं। 

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

KRISHNA MISSION HOSPITAL
MARIUM HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA

Bottom Ad