Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

रूधौली मे चला अतिक्रमणकारियों पर चाबुक, सड़क खाली कराया

रूधौली मे चला अतिक्रमणकारियों पर चाबुक, सड़क खाली कराया
रुधौली, बस्ती (अनूप बरनवाल)।
जिलाधिकारी बस्ती कृतिका ज्योत्स्ना के निर्देश पर मंगलवार को रुधौली-बखिरा मार्ग पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने सड़क की पटरियों पर किए गए अवैध कब्जों को हटाकर मार्ग खाली कराया। रुधौली थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार दुबे के नेतृत्व में भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। 


अभियान के दौरान सड़क किनारे फल, सब्जी, खिलौना सहित अन्य अस्थायी दुकानों को हटाया गया। अचानक हुई कार्रवाई से पूरे बाजार क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और दुकानदार अपना सामान समेटते नजर आए स्थानीय लोगों की ओर से लगातार शिकायत की जा रही थी कि सड़क की पटरियों पर अतिक्रमण के कारण आए दिन जाम की स्थिति बनती थी, जिससे आम नागरिकों और वाहन चालकों को भारी परेशानी उठानी पड़ती थी। इसी को देखते हुए प्रशासन ने संयुक्त कार्रवाई का निर्णय लिया। अभियान के दौरान पटरी पर खड़े वाहनों का भी चालान किया गया। 


पुलिस ने अतिक्रमण करने वालों को बीएनएस 152 के तहत नोटिस जारी करते हुए स्पष्ट चेतावनी दी कि भविष्य में दोबारा सड़क पर अतिक्रमण किया गया तो कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार नीरज सिंह भी मौजूद रहे। अभियान में वरिष्ठ उपनिरीक्षक शिवकुमार, उपनिरीक्षक धर्मेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक अनिल कुमार, उपनिरीक्षक एजाज अहमद, हेड कांस्टेबल धीरेंद्र दुबे, गोविंद राव, कांस्टेबल अतुलेंद्र यादव, अनुभव यादव, पंचदेव, रत्नेश कुमार सहित सैकड़ों पुलिसकर्मियों ने भाग लिया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि अतिक्रमण के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। 

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

KRISHNA MISSION HOSPITAL
MARIUM HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA

Bottom Ad