Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

पॉलीटेक्निक छात्र की संदिग्ध मौत, 500 से ज्यादा लोग सड़क पर, लगा 5 किमी. लम्बा जाम

पॉलीटेक्निक छात्र की संदिग्ध मौत,
500 से ज्यादा लोग सड़क पर, लगा 5 किमी. लम्बा जाम

लखनऊ, उ.प्र.।
बाराबंकी मे पॉलीटेक्निक के छात्र की मौत पर बवाल हो गया। सोमवार दोपहर 21 साल के छात्र जितेन्द्र चौहान का शव घर के कमरे मे साड़ी के फंदे से लटकता हुआ मिला था। जानकारी मिलते ही परिजन उसे आनन फानन मे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर पहुंचे लेकिन डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 


पुलिस ने तत्काल शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। परिजनों का कहना है कि रात मे कुछ लोग घर आये थे, जितेन्द्र से मारपीट की थी। सुबह उसका शव फंदे से लटकता मिला। वे प्रेम प्रसंग मे हत्या कर शव को लटकाने का आरोप लगा रहे हैं। गांव की ही एक युवती से उसका अफेयर था, लड़ी के घर वाले रिश्ते के खिलाफ थे इसलिये उन्होने जितेन्द्र को रास्ते से हटा दिया। मंगलवार को पुलिस ने जितेन्द्र का शव परिजनों को सौंप दिया। इसके बाद बवाल शुरू हो गया। 


500 से अधिक लोग शव लेकर हाइवे पर आ गये और प्रदर्शन करने लगे। करीब दो किमी. लम्बा जाम लग गया। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अरूण प्रताप सिंह ने 25 पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला। पुलिस का दबाव बढ़ा तो भीड़ उग्र हो गई। पुलिस पर पत्थर फेंके जाने लगे। थाना प्रभारी बेहोश होकर गिर पड़े। जानकारी मिलने पर एडि. एसपी विकरस चन्द्र त्रिपाठी पीएसी लेकर घटनास्थल पहुंचे। समझाइश शुरू की। दो तीन लोग हिरासत मे लिये गये। मुश्किल से जाम खुल गया, तब तक 5 किमी. लम्बी लाइन लग गई थी। 

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad