Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

प्रधान प्रतिनिधि से मारपीट मे 4 नामजद, केस दर्ज

प्रधान प्रतिनिधि से मारपीट मे 4 नामजद, केस दर्ज
बस्ती, 25 जून।
कलवारी थानान्तर्गत बहादुरपुर गांव में प्रधान प्रतिनिधि से मारपीट दिये जाने का मामला तूल पकड़ रहा है। बेनीपुर प्रधान प्रतिनिधि अजय चौधरी ने लगाया जानलेवा हमले का आरोप लगाया है। स्थानीय पुलिस तहरीर के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। 


अजय चौधरी ने आरोप लगाया है कि वे ब्लाक सभागार मे बैठकर बीडीओ का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच असलहों से लैस शैलेंद्र दुबे, सौरभ, कृष्ण मुरारी, शिवम दूबे व करीब 15 अज्ञात आपराधिक किस्म के लोग आये और उन्हे मारने पीटने लगे। लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। बाद मे वे भद्दी गालियां व जान से मारने की धमकी देते हुये सभागार से बाहर चले गये।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad