Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

पोंड मे मिली महिला और दो मासूम बच्चें की लाश

पोंड मे मिली महिला और दो मासूम बच्चें की लाश 
राजस्थान डेस्कः जयपुर जिले मे गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के लेसवा के मेहता की ढाणी में मंगलवार सुबह फार्म पोंड में महिला और उसके दो मासूम बच्चों के शव मिले। घटना की सूचना मिलते ही गोविंदगढ़ थाना वह खेजरोली चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की सहायता से तीनों को पोंड से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


गोविंदगढ़ थाना धिकारी विनोद सांखला ने बताया कि पुलिस को मंगलवार सुबह करीब 5 बजे सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। ग्रामीणों के सहयोग से महिला और दोनों बच्चों को पोंड से बाहर निकाला गया तथा एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया। 



Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad