Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

सिद्धार्थनगर मे निर्माणाधीन गेट गिरा, एक मजदूर की मौत, 5 घायल



सिद्धार्थनगर मे निर्माणाधीन गेट गिरा, एक मजदूर की मौत, 5 घायल
सिद्धार्थ नगर, ब्यूरो (अवधेश मिश्र)
ढेबरुआ थाना क्षेत्र के मधवापुर में निर्माणाधीन मछली मंडी के गेट की छत ढलाई के दौरान जमींदोज हो गई। इस हादसे में मड़नी निवासी मुस्ताक (25 वर्ष) पुत्र किताबुल की मौत हो गई, जबकि पांच मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना बुधवार दोपहर करीब 12 बजे हुई।


बुधवार दोपहर करीब 12 बजे स्लैब ढलाई का काम चल रहा था। आधा दर्जन मजदूर सीमेंट, बालू और गिट्टी जैसे निर्माण सामग्री का उपयोग कर छत का निर्माण कर रहे थे। अचानक पूरी छत भरभराकर गिर गयी। धरूआर निवासी बुधीराम (45 वर्ष) पुत्र नीवर, राजेंद्र (20 वर्ष) पुत्र बुधई, मड़नी निवासी आलम (30 वर्ष) पुत्र मोहम्मद शफ़ी, मानपुर निवासी रूपेश (32 वर्ष) पुत्र कन्हैया और नेपाल के अमहवा निवासी रामदयाल (30 वर्ष) पुत्र तोते गंभीर रूप से घायल हो गए। 


प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बढ़नी मे घायलों का इलाज चल रहा है। ग्रामीणों व स्थानीय प्रशासन की मदद से जेसीबी द्वारा मलबे में दबे मजदूरों को निकाला गया। घटना की सूचना मिलने पर जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा अभिषेक महाजन के साथ पुलिस क्षेत्राधिकारी मयंक द्विवेदी ने मृतक के परिजनों व घायलों से मुलाकात की और हर संभव मदद दिलाने का वादा किया।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad