Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

अमानवीयः हिस्ट्रीसीटर ने कुत्ते को जिंदा जला दिया, अब पुलिस के निशाने पर

अमानवीयः हिस्ट्रीसीटर ने कुत्ते
को जिंदा जला दिया, अब पुलिस के निशाने पर

बस्ती, 30 जून।
कोतवाली थाना क्षेत्र के पुराना डाकखाना मोहल्ले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मुहल्ला निवासी श्रीमती शीला गुप्ता पत्नी ब्रह्मानंद ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर हिस्ट्रीशीटर कृष्णानन्द सहित उनकी पत्नी मंशा देवी के साथ ही सुमित, निसांत और सूरज पर बेजुबान कुत्ते के ऊपर पेट्रोल छिड़ककर जिन्दा जलाने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। 


कृष्णानन्द का कहना है कि कुत्ते ने उनके छत पर शौच कर दिया था। एसपी को दिये पत्र में कहा गया है कि गत 28 जून 2026 की शाम कृष्णानन्द सहित आरोपियों ने मिलकर ब्रह्मानंद के घर की छत पर बैठे कुत्ते पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दिया। कुत्ते की चीख-पुकार सुनकर शिकायतकर्ता का नाबालिग पुत्र जीत गुप्ता उसे बचाने पहुंचा, तो आरोपियों ने उसे भी पेट्रोल छिड़ककर जलाने की धमकी दी और गाली-गलौज करते हुए जान-माल की धमकी देने लगे। ब्रह्मानंद ने बताया कि घटना की सूचना उन्होंने डायल 112 पुलिस को दी, मौके पर पहुंचने पर आरोपियों ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल किया।


इसका ऑडियो-वीडियो भी मौजूद होने का दावा किया गया है. इसकी जानकारी थानाध्यक्ष कोतवाली को फोन के माध्यम से भी दी गई। शिकायती पत्र में यह भी कहा गया है कि उक्त आरोपियों के विरुद्ध पूर्व में भी दर्जनों आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं और वे क्षेत्र में लगातार आपराधिक कृत्य करते रहते हैं तथा आर्थिक प्रभाव के बल पर बचते आ रहे हैं। पीड़िता शीला गुप्ता ने पुलिस अधीक्षक से उक्त सभी आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है. मामले में अब तक पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया प्राप्त नहीं हुई है।


Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad