Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

सिद्धार्थनगर पुलिस ने पकड़ा 85 लाख रूपये का गांजा

सिद्धार्थनगर पुलिस ने पकड़ा 85 लाख रूपये का गांजा
सिद्धार्थ नगर, ब्यूरो (अवधेश मिश्र) जनपद की शिवनगर डिडई थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 162 किलोग्राम गांजा बरामद किया है जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 85 लाख रुपये बताई जा रही है। इस मामले में पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।



उसके दो साथी मौके से फरार होने में सफल रहे। जानकारी के अनुसार, 23 जून की शाम थाना प्रभारी बृजेश सिंह पुलिस टीम के साथ एनएच-28 बस्ती-बांसी मार्ग स्थित बैलगाड़िया टोल प्लाजा के पास वाहन चेकिंग अभियान चला रहे थे। इसी दौरान संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर पुलिस ने बोरों की तलाशी ली, जिसमें 162 किलो गांजा बरामद हुआ। 


पुलिस ने मौके से श्याम उर्फ श्यामू दीक्षित निवासी ग्राम सारा, थाना फतेहगढ़, जिला फर्रुखाबाद को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसके दो साथियों पिंटू चौरसिया और सूर्य प्रकाश, निवासी सेक्टर-108, नोएडा (गौतम बुद्ध नगर) के नाम सामने आए, जो पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है तथा फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad