Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

स्कूटी से गिरकर ट्रक की चपेट मे आई युवती की मौत

स्कूटी से गिरकर ट्रक की चपेट मे आई युवती की मौत
सिद्धार्थनगर ब्यूरो (अवधेश मिश्र)
डुमरियागंज थाना क्षेत्र मे डुमरियागंज-इटवा मार्ग पर स्कूटी पर सवार होकर जा रहे भाई बहन हादसे का शिकार हो गयें। इस हादसे मे बहन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि भाई जख्मी हुआ है। घटना शिवम गेस्ट हाउस के सामने की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार भाई स्कूटी चला रहा था और बहन पीछे बैठी थी। शिवम गेस्ट हाउस के सामने पहुंचने पर बहन साधना असंतुलित होकर गिर गई और पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गई। 



बताया गया कि साधना बस्ती जिले के सोनहा थाना क्षेत्र के बनरही गांव की निवासी थी और वह एक शादी समारोह में शामिल होने शाहपुर आई थी। सूचना पर पहुंची डुमरियागंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा ट्रक को भी कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad