बस्ती मे विवाहिता ने लगाई फांसी
बस्ती, 14 जून। नगर थाना क्षेत्र के पाल्हा गांव में रविवार को 21 वर्षीय शिखा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घर के एक कमरे मे पंखे से लटकती उसकी लाश मिली है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पाल्हा गांव निवासी रामा निषाद पुत्र दुर्गा प्रसाद निषाद ने पुलिस को घटना की सूचना दी। रामा निषाद के अनुसार, उनकी शादी करीब तीन वर्ष पूर्व हुई थी। पति-पत्नी के बीच अक्सर घरेलू विवाद होते रहते थे। रविवार दोपहर करीब 12 बजे शिखा अपने कमरे में गई थी। कुछ देर बाद जब परिजनों की नजर कमरे पर पड़ी तो वह फंदे से लटकी मिली। परिजनों ने आनन-फानन में उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। उप निरीक्षक सर्वेश चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बस्ती मे विवाहिता ने लगाई फांसी
June 14, 2026
0
Tags












Post a Comment
0 Comments