दबंग पट्टीदार कर रहे गडही पर कब्जा, डीएम से शिकायत
बस्ती, 14 जून। लालगंज थाना क्षेत्र के बनकटी निवासिनी सुधा पाल पत्नी ओम प्रकाश पाल ने जिलाधिकारी और तहसील दिवस में पत्र देकर दबंग पट्टीदार द्वारा जबरिया गड़ही की भूमि को पाटकर निर्माण कराये जाने पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाये जाने की मांग किया है। सुधा पाल ने अनेकों पत्र लिखे किन्तु निर्देशों के बावजूद स्थानीय पुलिस मामले में चुप्पी साधे हुये हैं। उन्होने पत्र में कहा है कि गांव के हनुमान पाल पुत्र राम प्रताप पाल, विष्णु पाल पुत्र हनुमान पाल द्वारा गांव के गाटा संख्या 110 रक्वा 0.162 जो खतौनी में गड़ही के रूप में अंकित है उसे पाटकर नव निर्माण कर रहे हैं।
यही नहीं वे आस पास के आबादी की जमीन पर जबरिया कब्जा कर लेने का षड़यंत्र कर रहे हैं। विरोध करने पर गाली और जान से मारने की धमकी देते हैं। उनके द्वारा पुरानी दीवाल को तोड़कर नई दिवाल बढकर बनवाया जा रहा है। सुधा ने अपने सहन की जमीन से जबरिया कब्जा हटाने की मांग करते हुये दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई और अपने परिवार के जान माल के रक्षा की गुहार उच्चाधिकारियों से लगाया है।












Post a Comment
0 Comments