Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

कुदरहा चौकी इंचार्ज व दीवान पर अवैध वसूली का आरोप, एसपी तक पहुंची शिकायत

कुदरहा चौकी इंचार्ज व दीवान पर
अवैध वसूली का आरोप, एसपी तक पहुंची शिकायत

बस्ती, 26 जून। लालगंज थाना क्षेत्र की कुदरहा चौकी के प्रभारी उमेश सिंह व दीवान ओम प्रकाश गुप्ता की मनमानी का प्रकरण सामने आया है। थाना क्षेत्र के जिभियांव गांव के सूरज कुमार पुत्र रामअजोर ने पुलिस अधीक्षक को दिये शिकायती पत्र मे चौकी इंचार्ज एवं दीवान पर आरोप लगाते हुये कहा कि उनका ड्राइवर अनीश कुमार महुआपार खदान से बालू लादकर आ रहा था। 


वह घर पहुंचा ही था कि पीछे से चौकी इंचार्ज और दीवान पहुंच गये। उन्होने ट्रैक्टर की चाबी निकाल ली और गालियां देते हुये मारने पीटने लगे। उनका बालू की रायल्टी रसीद दिखाये लेकिन वे नही माने, कहा 10 हजार रूपया दो वरना ट्रैक्टर ट्राली थाने ले जाकर सीज करेंगे। यह कहने पर कि उन्होने रायल्टी जमा की है तब कैसा पैसा दें आपको, दोनो पुलिसकर्मी आगबबूला हो गये। आखिरकार जेब मे रखा 5,090 रूपया छीन लिया। धमकी देते हुये चले गये कि कहीं शिकायत की तो तुम्हे और ट्रैक्टर ट्राली को बंद कर देंगे। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर दोनो पुलिसकर्मियों द्वारा किये गये आपराधिक कृत्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही किये जाने की मांग किया है।


Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad