Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

मुख्यमंत्री ने खजनी विधानसभा को दी 475 करोड़ की 139 परियोजनाओं की सौगात



मुख्यमंत्री ने खजनी विधानसभा को दी
475 करोड़ की 139 परियोजनाओं की सौगात

संतकबीर नगर,।
उ.प्र. के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को धनघटा क्षेत्र के बाबा बैजूनाथ धाम का दर्शन करने के उपरान्त खजनी विधानसभा क्षेत्र की 475 करोड़ रुपये की 139 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। सीएम ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेसवे धनघटा और खजनी दोनों विधानसभा क्षेत्र को जोड़ रहा है। 


यहां के युवाओं को धुरियापार में ग्रेटर गीडा के विकास से रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वजों की विरासत का सम्मान करना, धार्मिक स्थलों का सुंदरीकरण कराना एवं सांस्कृतिक विरासत के रूप में उन्हें संरक्षित करना पूर्वजों की आस्था का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि यह सब तभी संभव है जब आप सभी एक अच्छे, कर्तव्यनिष्ठ एवं योग्य जनप्रतिनिधि को चुनते हैं। वर्ष 2017 से पहले जो उत्तर प्रदेश अपनी पहचान के लिए तरस रहा था, वहीं आज भारत की मजबूत अर्थव्यवस्था का नेतृत्व कर रहा है। 


आज संतकबीरनगर का हर नागरिक इस जनपद का निवासी होने पर गौरवान्वित महसूस कर रहा है। बाबा तामेश्वरनाथ धाम को नई पहचान देने के लिए कॉरिडोर के रूप में विकसित कराया जा रहा है। सीएम ने कहा कि आज का उत्तर प्रदेश अपने विकास की यात्रा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। विकास की प्रक्रिया में हाईवे, एक्सप्रेसवे, सड़कें, गांवों तक कनेक्टिविटी, शिक्षा के नए संस्थान, प्राथमिक विद्यालयों में कायाकल्प एवं अलंकार योजना के माध्यम से उनकी गुणवत्ता व शिक्षा व्यवस्था में सुदृढ़ीकरण सहित विभिन्न कार्य कराए जा रहे हैं। 


काशी विश्वनाथ धाम की भव्यता, मां विंध्यवासिनी का मंदिर, अयोध्या की भव्यता के लिए सरकार ने ऐतिहासिक कार्य किए हैं। मुख्यमंत्री ने इमरजेंसी की भी याद दिलाई। कहा आज ही के दिन 1975 मे आपातकाल लगाया था। नागरिक अधिकार निलंबित कर दिया था। बाबा साहब द्वारा बनाये गये संविधान को अपमानित किया था। नेताओं को जेल मे ठूस दिया था। जयप्रकाश नरायन, बाजपेयी जी, चौधरी, चरण सिंह, चन्द्रशेखर, मुलायम सिंह सरीखे नेताओं को जेल भेजा था। राहुल गांधी और अखिलेश यादव आज किस मुंह से संविधान की दुहाई देते हैं और संविधान की पुस्तक लेकर जनता के बीच जाते हैं। 


उन्होने कहा जितना ज्यादा संविधान का अपमान कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने किया है उतना किसी ने नही किया। सभा को जिले की प्रभारी मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम, सांसद जगदंबिका पाल, विधायक धनघटा गणेश चंद्र चौहान, विधायक खजनी श्रीराम चौहान ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर विधायक खलीलाबाद अंकुर राज तिवारी, विधायक मेंहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी, विधान परिषद सदस्य संतोष सिंह, सुभाष यदुवंशी, जिला प्रभारी भाजपा अजय सिंह गौतम, जिला अध्यक्ष भाजपा नीतू सिंह, जिला अध्यक्ष भाजपा गोरखपुर जनार्दन तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव, पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ल, इंद्रजीत मिश्र आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad