Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

मन्दिर मे शराब सिगरेट पीने का विरोध, मारपीट, आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग



मन्दिर मे शराब सिगरेट पीने का विरोध,
मारपीट, आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग

बस्ती, 25 जून।
वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के गनेशपुर चौकी अंतर्गत बंधुवा गांव में मंदिर परिसर में शराब और सिगरेट पीने का विरोध करना चौकीदार को महंगा पड़ गया। विरोध करने पर कुछ युवकों ने चौकीदार के साथ मारपीट कर दी तथा धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली अभद्र टिप्पणियां भी कीं। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 


प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बंधुवा निवासी एवं चौकीदार अभयराम यादव पुत्र स्वर्गीय रामशब्द यादव मंगलवार की शाम करीब छह बजे गांव के पूर्व दिशा स्थित माता मंदिर परिसर में साफ-सफाई कर रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान चौखा गांव निवासी बीरू पुत्र रफ्फन तथा छोटू पुत्र रफ्फन अपने कुछ साथियों के साथ मंदिर परिसर में पहुंचे और वहां बैठकर शराब एवं सिगरेट का सेवन करने लगे। चौकीदार अभयराम यादव द्वारा इसका विरोध किए जाने पर आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और मारपीट करने लगे। 


पीड़ित के अनुसार मारपीट में उन्हें हाथ-पैर में चोटें आई हैं। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। बताया जाता है कि आरोपी मौके से अपनी एक गाड़ी (यूपी-40 सी-4286) छोड़कर फरार हो गए, जबकि उनके कुछ अन्य साथी पहले ही वहां से भाग निकले थे। घटना के संबंध में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित अभयराम यादव ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए तथा उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad