Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

भिनगा मे तीन किशोरियां राप्ती मे डूबीं, एक सुरक्षित, दो की लाश मिली

भिनगा मे तीन किशोरियां राप्ती मे डूबीं, एक सुरक्षित, दो की लाश मिली
यूपी डेस्कः
श्रावस्ती जिले के कोतवाली भिनगा क्षेत्र के बसंतापुर गांव में मंगलवार को भैंस चराने गई तीन किशोरियां नदी में नहाने उतरी थीं। इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और तीनों गहरे पानी में जाने लगीं। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने जान जोखिम में डालकर रेशमा को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।


लेकिन रिंका और गुंजना नदी में डूब गईं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद मंगलवार को रिंका का शव बरामद कर लिया गया, जबकि गुंजना का कोई सुराग नहीं मिल सका। बुधवार को फिर से सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया और करीब 20 घंटे बाद गुंजना का शव भी नदी से बरामद कर लिया गया। दो किशोरियों की मौत से बसंतापुर गांव में मातम का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से गांव मे मातम है।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad