Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

हरीश द्विवेदी ने किया विकास प्रदर्शन का उद्घाटन



हरीश द्विवेदी ने किया विकास प्रदर्शन का उद्घाटन
बस्ती 17 जून।
जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र व पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी ने भारत रत्न पं. अटल बिहारी बाजपेयी प्रेक्षागृह परिसर में जिला प्रशासन एवं सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा लगायी गयी प्रदर्शनी का फीता काटकर शुभारम्भ किया। उन्होने विकसित भारत प्रदर्शनी व जनपद के विभागों द्वारा लगायी गयी विकास प्रदर्शनी का अवलोकन किया। 


प्रदर्शनी में केन्द्र सरकार की 12 वर्ष की योजनाओं की उपलब्धियों एवं प्रदेश सरकार की 09 वर्ष की उपलब्धियों के विकास कार्यो को दिखाया गया है। प्रदर्शनी में सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया है। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख सदर राकेश श्रीवास्तव, सल्टौआ के दुष्यन्त विक्रम सिंह, नगर पालिका अध्यक्षा प्रतिनिधि अंकुर वर्मा, जिला विकास अधिकारी सुशील कुमार श्रीवास्तव, अपर जिला सूचना अधिकारी हितेन्द्र कुमार सहित संबंधित जनप्रतिनिधि व अधिकारीगण उपस्थित रहें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल ने भी प्रेक्षागृह परिसर में पहुॅचकर विकसित भारत प्रदर्शनी व जनपद के विभागों द्वारा लगायी गयी विकास प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad