Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

सिद्धार्थनगर मे सड़क हादसा, बस्ती के दो लोगों की मौके पर हुई मौत

सिद्धार्थनगर मे सड़क हादसा, बस्ती के दो लोगों की मौके पर हुई मौत
सिद्धार्थ नगर, ब्यूरो (अवधेश मिश्र) बांसी-धानी मार्ग पर बने पुल पर मंगलवार को मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। इनकी पहचान बस्ती रुधौली थाना क्षेत्र के नया गांव निवासी झीनक (50) और उनके गांव के ही राधेश्याम (40) के रूप मे हुई। इनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। 


तेज गति मे टक्कर होने से बाइक सवार दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वे खेसरहा थाना क्षेत्र के कलनाखोर गांव में भतीजे के नहान कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे। झीनक के पुत्र का विवाह कलनाखोर निवासी श्यामसुंदर चौहान की पुत्री से हुआ था। मंगलवार को उनके यहां मांगलिक कार्यक्रम था जिसमें शामिल होने के लिए दोनों निकले थे। बताया जा रहा है कि दोपहर करीब साढ़े 12 बजे जब उनकी बाइक कोटिया पांडेय गांव के पश्चिम स्थित पुल पर पहुंची, तभी अनियंत्रित होकर पुल के डिवाइडर से टकरा गई। 

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad