Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

श्री कृष्णा मिशन हॉस्पिटल के 10वें स्थापना दिवस पर जुटे दिग्गज, प्रबंधन ने लिया बेहतर परफारमेन्स का संकल्प

श्री कृष्णा मिशन हॉस्पिटल के 10वें  स्थापना दिवस
पर जुटे दिग्गज, प्रबंधन ने लिया बेहतर परफारमेन्स का संकल्प

बस्ती, 08 जुलाई।
शहर के बड़े बन बरगदवा स्थित श्री कृष्णा मिशन हॉस्पिटल का 10वां स्थापना दिवस रविवार को भव्य एवं गरिमामय समारोह के साथ मनाया गया। वर्ष 2016 में स्थापित इस अस्पताल ने पिछले दस वर्षों में क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराकर अपनी अलग पहचान बनाई है। समारोह में विभिन्न राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, चिकित्सकों तथा गणमान्य नागरिकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।


कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद राम प्रसाद चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि श्री कृष्णा मिशन हॉस्पिटल ने पूर्वांचल के लोगों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अस्पताल के चेयरमैन बसंत चौधरी ने अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि यह अस्पताल केवल उनका नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र की जनता का है। सभी के सहयोग, विश्वास और स्नेह के कारण अस्पताल लगातार प्रगति कर रहा है। 


डायरेक्टर पंकज चौधरी ने कहा कि क्षेत्र के मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के लिए अस्पताल में शीघ्र ही हृदय रोग (कार्डियोलॉजी) एवं न्यूरो विभाग की स्थापना की जाएगी। समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, विधायक महेंद्र नाथ यादव, विधायक राजेंद्र चौधरी, पूर्व विधायक दयाराम चौधरी, संजय प्रताप जायसवाल, नगर पंचायत नगर के अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं वरिष्ठ भाजपा नेता राना दिनेश प्रताप सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकुर वर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL

 

HOPE
LITTLE FLOWERS
MUNDERWAN

Bottom Ad