Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

धनकुबेर निकला रिटायर्ड एआरटीओ, सम्पत्ति जानकार होश उड़ जायेंगे

धनकुबेर निकला रिटायर्ड
एआरटीओ, सम्पत्ति जानकार होश उड़ जायेंगे

यूपी डेस्कः
राजधानी लखनऊ मे रह रहे रिटायर्ड ए.आर.टी.ओ. ललित कुमार के लखनऊ स्थित घर पर हुई विजिलेंस की छापेमारी मे करीब 1.62 करोड़ रुपया कैश, 13 किलो सोना, 9 किलो चांदी और हीरे के आभूषण बरामद किया गया है। ये बरामदगी 26 घण्टे की छापेमारी मे हुई। बरामद सोने चांदी और बहनों की कीमत 20 करोड़ रुपए आंकी गई है। 1.62 करोड़ रुपए पैकेटों में दीवार और अलग-अलग कमरों में छिपाकर रखे गये थे। 15 जगहों पर मकान, फ्लैट और खेती की जमीनों के दस्तावेज भी मिले हैं। 


विजिलेंस ने बरामद संपत्ति की कुल कीमत करीब 35 करोड़ रुपए बताई है। लखनऊ, नोएडा और बाराबंकी में करोड़ों की संपत्तियांः लखनऊ के अलीगंज, वृंदावन योजना, इस्माइलगंज, मोहनलालगंज और बालकगंज समेत कई इलाकों में मकान, प्लॉट और कृषि भूमि के दस्तावेज मिले। इसके अलावा नोएडा में दो फ्लैट की बुकिंग और बाराबंकी व रायबरेली में भी जमीन के कागजात बरामद हुए। इन अचल संपत्तियों की अनुमानित कीमत करीब 13 करोड़ रुपए बताई गई है।


आरोपी ललित कुमार मूल रूप से रायबरेली में सेंगहो कोठी के रहने वाले हैं। विजिलेंस विभाग के अनुसार, ललित कुमार के खिलाफ 2024 में कानपुर में तैनाती के दौरान करप्शन की शिकायत की गई थी। उस वक्त वह आरटीओ ऑफिस में आरआई थे। शिकायत के आधार पर ट्रांसपोर्ट कमिश्नर ने 11 सितंबर, 2024 को भ्रष्टाचार निवारण संगठन को जांच की अनुमति दी। इसके बाद उनके आय और संपत्ति के स्रोतों की विस्तृत जांच शुरू की गई। जांच में सामने आया कि ललित कुमार की कुल कमाई 93.26 लाख रुपए थी, जबकि चल और अचल संपत्तियों की खरीद, रखरखाव और अन्य मदों पर उनका कुल खर्च 1.61 करोड़ रुपये पाया गया। 


इस तरह उन्होंने अपनी वैध कमाई से 68.66 लाख रुपये, यानी करीब 73.6 प्रतिशत अधिक खर्च किया। जांच एजेंसी के अनुसार, इस अतिरिक्त खर्च और संपत्ति के संबंध में ललित कुमार कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इसके बाद उन्हें आय से अधिक संपत्ति के मामले में दोषी मानते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई। आगरा से रिटायर होने के बाद ललित कुमार लखनऊ के अलीगंज में चंद्रलोक कॉलोनी स्थित सी-143 आवास में रहते हैं। 7 जुलाई को कोर्ट से वारंट लेकर विजिलेंस टीम दोपहर 12 बजे ललित कुमार के आवास पहुंची थी। आवास के चप्पे-चप्पे को खंगाला गया। इस दौरान टीम को घर के अलग-अलग हिस्सों में पैकेट बनाकर छिपाए गए करीब 1 करोड़ 62 लाख रुपए नकद बरामद हुए।


Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL

 

HOPE
LITTLE FLOWERS
MUNDERWAN

Bottom Ad