Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

दरोगा ने 20 हजार रूपया चुरा लिया, पब्लिक ने की कुटाई

दरोगा ने 20 हजार रूपया चुरा लिया, पब्लिक ने की कुटाई
यूपी डेस्कः
हमीरपुर के एक दरोगा के कारनाम ने पूरे पुलिस महकमे को शर्मसार कर दिया है। आम जनता के यहां चोरी होती है तो वह दरोगा के पास जाता है और कहता है दरोगा जी चोरी हो गई। लेकिन दरोगा की चोर निकल जाये तो फरियादी आखिर कहां जाये। मामला पकड़ा गया तो लोगों ने उनकी जमकर धुनाई कर दी। इसका वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। न्यायालय सुरक्षा में तैनात दारोगा ने घाटमपुर से हमीरपुर आते समय बीच रास्ते ट्रक चालक का रूपया चोरी कर लिया। 


दरअसल दरोगा ट्रक चालक से लिफ्ट मांगकर ट्रक मे सवार हो गया और अलियापुर (सजेती) टोल प्लाजा पर ट्रक से उतरकर वैन में सवार होकर हमीरपुर की ओर भागने लगा। ट्रक चालक ने उसका पीछा करते हुये यमुना नदी के पुल पर उसे दबोच लिया। इसके बाद हंगामा शुरू हो गया। ट्रक चालक ने बताया कि दारोगा ने उसका 20 हजार रूपया चुरा लिया जो गाड़ी मे रखा था। चोरी का रूपया दारोगा ने वर्दी में छिपाकर रख लिया। चालक ने दारोगा को पकड़कर उसकी वर्दी से चोरी का रूपया बरामद कर लिया। नाराज चालक ने दरोगा को थप्पड़ मार दिया। 


बावर्दी दरोगा की पिटाई देखकर आसपास लोगों का मजमा लग गया, किसी ने यूपी 112 पुलिस को सूचित कर दिया। जिसके बाद पुलिस दारोगा को उठाकर कोतवाली ले गई। पीड़ित ट्रक चालक मनीष ने बताया कि वह गिट्टी बेचकर हमीरपुर की ओर आ रहा था। घाटमपुर में दारोगा मिल गए। बावर्दी होने की वजह से उसने उन्हें ट्रक में बैठा लिया। ट्रक जब सजेती टोल प्लाजा के पास पहुंचा, तभी दारोगा ने उसके केबिन में रखी 20 हजार रुपए कैश उठाकर अपनी वर्दी के अंदर छिपा लिया। 


उसने दारोगा की इस हरकत का विरोध किया तो वह टोल प्लाजा में तेजी से नीचे उतर गया और एक वैन में सवार हो गया। यमुना नदी के पुल पर दारोगा वैन से उतरकर वापस पैदल घाटमपुर की ओर जाने लगा, जिसे उसने वहीं पकड़ लिया। दारोगा की वर्दी के अंदर से 20 हजार रुपए कैश बरामद किया गया है। इस दौरान चालक ने दारोगा की कालर पकड़कर उसे दो-तीन थप्पड़ भी मारे। भीड़ ने दारोगा को पिटने से बचाया और यूपी 112 पुलिस को सूचना दे दी। चालक महेश की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक ने दरोगा गिरीश मिश्रा को निलंबित कर दिया। न्यायिक अभिरक्षा में दारोगा को जेल भेजा गया है।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL

 

HOPE
LITTLE FLOWERS
MUNDERWAN

Bottom Ad