Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

सुगर मिल की लापरवाही से से दो बच्चों की जान चली गई

सुगर मिल की लापरवाही से से दो बच्चों की जान चली गई
बिजनौर (फैसल खान)।
सुगर मिल की लापरवाही से दो बच्चों की जान चली गई। नूरपुर रोड स्थित चक्कर चौराहे के पास शुगर मिल की गर्म राख में झुलसे बच्चों में 13 वर्षीय रिहान पुत्र इमरान की देहरादून में इलाज के दौरान मौत हो गई। इससे पहले 24 जून को इसी हादसे में शाद (13) की भी उपचार के दौरान मौत हो चुकी है। 


रिहान की मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि साहिल और उज़ैद की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। यह हादसा एक मई को हुआ था, जब लड़ापुरा मोहल्ले के पांच बच्चे पास के बाग में आम खाने गए थे। वहां खेलते-खेलते वे शुगर मिल की गर्म राख के ढेर तक पहुंच गए और उसकी चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में अलग-अलग अस्पतालों में उनका उपचार चलता रहा। रिहान की हालत में सुधार न होने पर उसे बिजनौर से दिल्ली, फिर ऋषिकेश और अंत में देहरादून ले जाया गया।


यहां मंगलवार सुबह उसने अंतिम सांस ली। इस हादसे का सबसे मार्मिक पहलू यह रहा कि जिस दिन रिहान का जन्मदिन था, उसी दिन उसकी मौत हो गई। जिस घर में जन्मदिन की खुशियां मननी थीं, वहां मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस रिहान का शव घर पहुंचने पर पोस्टमार्टम कराना चाहती थी, लेकिन परिजनों ने इससे इनकार कर दिया। शहर कोतवाल अवनीत मान ने बताया कि परिजनों को समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन वे तैयार नहीं हुए। इस हादसे में बिलाल की हालत में अब काफी सुधार है, जबकि साहिल और उज़ैद का इलाज जारी है।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL

 

HOPE
LITTLE FLOWERS
MUNDERWAN

Bottom Ad