पेडस्टल फैन उठाकर दूसरी
जगह ले जा महिला करंट की चपेट मे आई, मौत
बस्ती, 07 जुलाई। गौर थाना क्षेत्र के सुजिया गांव में सोमवार सुबह पेडस्टल फैन उठाकर दूसरे जगह ले जा रही महिला करंट की चपेट मे आ गई जिससे उसकी मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, सुजिया गांव निवासी तारा विश्वकर्मा (45) सोमवार सुबह करीब 11ः30 बजे अपने घर में एक पेडस्टल फैन को एक जगह से दूसरी जगह ले जा रही थीं। इसी दौरान अचानक फैन में विद्युत करंट आ गया और वह उसकी चपेट में आ गईं। उसे नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है और गांव मे मातम है।
पेडस्टल फैन उठाकर दूसरी जगह ले जा महिला करंट की चपेट मे आई, मौत
July 06, 2026
0
Tags













Post a Comment
0 Comments