Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

पोस्टर लगाने जा रहे थे, पोल से टकराई बाइक, किशोर की मौत

पोस्टर लगाने जा रहे थे, पोल से टकराई बाइक, किशोर की मौत
बस्ती, 07 जुलाई।
लालगंज थाना क्षेत्र में सोमवार शाम एक सड़क हादसे में सिसई पंडित गांव निवासी अमर उर्फ रंजय (16) की मौत हो गई। जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। वे एक जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी के चुनावी पोस्टर लगाने जा रहे थे। शाम करीब 4 बजे बानपुर समय माता स्थान जाने वाले मोड़ के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई।


हादसे में अमर उर्फ रंजय की मौके पर ही मौत हो गई। अवनीश और मनीष गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल बस्ती रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही लालगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL

 

HOPE
LITTLE FLOWERS
MUNDERWAN

Bottom Ad