बस्ती मे भयानक सड़क दुर्घटना, पत्नी की मौत, पति घायल
बस्ती, 07 जुलाई। अयोध्या दर्शन कर बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे लौट रहे एक दंपति बस्ती कोतवाली के हड़िया चौराहे के पास मार्ग दुर्घटना के शिकार हो गये। जानकारी के अनुसार बाइक बेकाबू हुई तो पीछे बैठी पत्नी गिर गईं और पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गईं। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। सिद्धार्थनगर जनपद के खेसरहा थाना क्षेत्र के सुपौली निवासी अक्षय शर्मा पत्नी खुशबू शर्मा (25) अयोध्या दर्शन से वापस आ रहे थे। घटना मे अक्षय को भी हलकी चोट लगी है।
घटना की जानकारी होने पर परिजनों का रों रोकर बुरा हाल है और गांव में मातम पसर गया है। अक्षय शर्मा और खुशबू का विवाह एक वर्ष पूर्व हुआ था। खुशबू का मायका बढ़नी बाजार के माधव नगर में है। अक्षय अपने तीन भाइयों राजकुमार, विजय और राहुल के साथ मुंबई में कारपेंटर का काम करते हैं। वह एक माह पूर्व ही मुंबई से अपने घर सुपौली आए थे।









Post a Comment
0 Comments