Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

सड़क हादसे मे घायल पाकरडाड़ के व्यापारी की इलाज के दौरान मौत

सड़क हादसे मे घायल पाकरडाड़ के व्यापारी की इलाज के दौरान मौत
बस्ती, 07 जुलाई।
दो बाइकों की टक्कर में लालगंज थाना क्षेत्र के चंगेरवा गांव निवासी घायल व्यापारी महेश उर्फ भोला नाथ (42) की सोमवार को उपचार के दौरान लखनऊ में मौत हो गई। महेश की पाकरडाड़ बाजार में कपड़े की दुकान है। रविवार की रात करीब नौ बजे दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। वे नरौली पहुंचे थे कि सामने से आ रही एक अज्ञात बाइक से उनकी आमने-सामने की टक्कर हो गई। 


इससे वह सड़क पर गिर पड़े और उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। उन्हें एंबुलेंस के जरिए ओपेक चिकित्सालय कैली बस्ती ले जाया गया। चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रेफर कर दिया। सोमवार सुबह करीब 10 बजे लखनऊ मे उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL

 

HOPE
LITTLE FLOWERS
MUNDERWAN

Bottom Ad